भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार की राजनीति में एंट्री को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। रोहतास जिले में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने साफ कहा – “अगर पार्टी टिकट नहीं देती, तो मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगी। चुनाव लड़ना तो हर हाल में तय है।” ज्योति सिंह के इस बयान के बाद अटकलें तेज हैं कि वह आगामी

विधानसभा या लोकसभा चुनाव में सासाराम सीट से अपनी दावेदारी ठोंक सकती हैं। बता दें कि पवन सिंह पहले ही राजनीति में सक्रिय हो चुके हैं और बीजेपी से टिकट लेकर चुनाव लड़ चुके हैं। अब पत्नी ज्योति सिंह के मैदान में उतरने से सियासी हलकों में हलचल मच गई है।

