गांधीनगर से बड़ी खबर — गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज आरोग्य (स्वास्थ्य) समीक्षा केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल भी मौजूद रहे। यह केंद्र राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी, समीक्षा और सुधार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने

कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाई जाए। स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि इस केंद्र की मदद से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्वास्थ्य सेवाओं का डेटा एकत्र कर नीतिगत फैसले लिए जाएंगे। इस पहल को राज्य के हेल्थकेयर सिस्टम में बड़ी क्रांति के तौर पर देखा जा रहा है।

