भाजपा उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ा चेहरा सामने आया है। राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को दोबारा उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में की गई। महेंद्र भट्ट इससे पहले भी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन को दिशा दे चुके हैं।

भाजपा नेतृत्व ने उनके अनुभव और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए यह निर्णय लिया। घोषणा के बाद सीएम धामी ने भट्ट को बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी 2027 के चुनाव में और मजबूत होगी। महेंद्र भट्ट ने भरोसा जताया कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर राज्य में भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

