
दिल्ली-एनसीआर का कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना आज तिहाड़ जेल से 6 घंटे की कस्टडी पैरोल पर बाहर आया। हाई कोर्ट ने उसे अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए यह अनुमति दी है, जो ICU में भर्ती हैं। भारी सुरक्षा के बीच नीरज को अस्पताल लाया गया। वीडियो में वह नीली जींस और सफेद शर्ट में लंगड़ाते हुए नजर आया। कोर्ट ने साफ किया है कि वह सिर्फ पत्नी और डॉक्टर से ही मिल सकता है, किसी और से नहीं। नीरज बवाना का नाम कई हाई-प्रोफाइल मामलों में रहा है, जिनमें सिद्धू मूसेवाला और पहलवान सागर धनकड़ हत्याकांड शामिल हैं। उसका गैंग दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान तक सक्रिय है। नीरज और लॉरेंस बिश्नोई के बीच दुश्मनी ने दिल्ली की गैंगवार को और भी खतरनाक बना दिया है।

