टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक नई क्रांति की शुरुआत हो चुकी है। अब हर डिवाइस के लिए अलग-अलग केबल रखने की जरूरत खत्म हो सकती है, क्योंकि अब एक ऐसा केबल आ गया है जो चार तरह के काम एकसाथ कर सकता है। चीन की 50 से ज्यादा बड़ी टेक कंपनियों ने मिलकर एक नई सुपर केबल तैयार की है, जिसका नाम General Purpose Media Interface रखा गया है। इस तकनीक को हिसेंस स्काईवर्थ और TCL जैसी नामी कंपनियों ने मिलकर विकसित किया है। General Purpose Media

Interface एक ऑल-इन-वन केबल तकनीक है, जो सिर्फ वीडियो और ऑडियो ही नहीं बल्कि इंटरनेट डेटा और पावर ट्रांसफर जैसे काम भी कर सकता है। यह तकनीक इस मायने में बेहद खास है कि अब मोबाइल, टीवी, इंटरनेट और चार्जिंग, हर काम के लिए अलग केबल की जरूरत नहीं पड़ेगी।

