भाजपा नेत्री सह जिला पार्षद गीता पासी ने मोहनियां के वर्तमान विधायक संगीता कुमारी पर खोला मोर्चा, मोहनिया के वर्तमान विधायक को जिप सदस्य गीता पासी ने कह दी बड़ी बात, राजद विधायक बीजेपी से पैसा लेकर भाजपा में मारी है पलटी फिर न जाने पैसा लेकर किस पार्टी में मारेगी पलटी एंकर—: कैमूर में विधानसभा चुनाव को लेकर सर गर्मी हुई तेज जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आता चला जा रहा है वैसे-वैसे क्षेत्र में नेताओं का होड़ बढ़ने लगा है। वही मोहनिया की आरक्षित सीट पर बीजेपी में बगावत तेज हो गई है। मोहनिया विधायका संगीता कुमारी पर बड़ा आरोप लगाते हुए भाजपा नेत्री मोहनिया जिला पार्षद व भाजपा नेत्री गीता पासी मोहनिया विद्यानसभा के दादर गाँव स्थित खेल मैदान चाहरदिवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास करने पहुंची हुई थी। जिला परिषद सदस्य गिता पासी ने सोमवार को मिडिया को सम्बोधित करते हुए बोला की मोहनियां विधानसभा की वर्तमान विधायक संगीता कुमारी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि वर्तमान विधायिका एसी वाली विधायिका है जिनका जनता से कोई सरोकार नहीं है. उन्होने चुनाव राजद से जीता और पैसा लेकर बीजेपी मे शामिल हो गई। यही हाल है तो आगे भी किसी और पार्टी में पैसा लेकर चली जाएगी इसका कोई गारंटी नहीं है, जिस कारण मोहनियां विधायक संगीता कुमारी पर अब जनता का विश्वास नहीं रहा और उनसे जनता काफी नाराज भी है। इस बार मै मन बना चुकी हूं बीजेपी के टिकट पर चुनाव मै लडूंगी वर्तमान विधायक ने जनता को ठगा है जिप सदस्य गीता पासी ने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि चुनाव में बीजेपी

उम्मीदवार बनाती है तो जीतने के बाद भी वह किसी दूसरे पार्टी में भाग जाएंगी उनका क्या भरोसा है, गीता पासी ने बीजेपी से मोहनिया विधानसभा का टिकट की दावेदारी करते हुए कहा कि मैं टिकट बीजेपी से लेकर आऊंगी और जनता वर्तमान विधायक को वोट देने नहीं जा रही है। गीता पासी ने बहुत बड़ा आरोप लगाते हुए मोहनियां विधायक संगीता कुमारी पर कहा कि जब जनता संगीता से मिलने 10 बजे जाती है तो उनके पास इतना टाइम भी नहीं होता है कि जिस जनता ने उन्हें जिताया उसी की आवाज नहीं सुन रही है, अगर जनता उनसे मिलने 10 बजे जाता है तो वह 3 बजे मिलने पहुंचती हैं। इसलिए इस बार जनता वर्तमान विधायक मोहनिया संगीता कुमारी का साथ नहीं देने वाली है जनता भी खूब समझ रही है, यही नहीं गीता पासी ने यह भी कहा कि मै बीजेपी से मोहनिया विधानसभा का चुनाव लड़ूंगी और जीत कर दिखाऊंगी और जो आज तक किसी ने नहीं किया वह सब मैं जनता के लिए कर के दिखाऊंगी।

