
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने प्रस्ताव दिया है कि स्टेशन का नाम “महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन” रखा जाए। उनका कहना है कि महाराजा अग्रसेन समानता, सेवा और न्याय के प्रतीक रहे हैं। यह पत्र 19 जून को लिखा गया था, जिसकी जानकारी अब सार्वजनिक हुई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने भी इस पत्र की पुष्टि की है, हालांकि रेल मंत्रालय की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सीएम रेखा गुप्ता ने हाल ही में यमुना सफाई, कूड़ा हटाने और गोबर गैस संयंत्रों की स्थापना जैसे कई विकास कार्यों की भी घोषणा की थी।

