संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर कठघरे में खड़ा कर दिया। ‘द ह्यूमन कॉस्ट ऑफ टेररिज्म’ प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान जयशंकर ने साफ कहा— “जब कोई देश अपने पड़ोसी के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देता है, तो उसे सार्वजनिक रूप से बेनकाब करना जरूरी हो जाता है।” जयशंकर ने UNSC से अपील की कि आतंकवाद को समर्थन देने वालों को किसी भी कीमत पर छूट नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा,

“आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। परमाणु ब्लैकमेल अब नहीं चलेगा।” जयशंकर की यह टिप्पणी सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि पूरे वैश्विक मंच को एक सख्त संदेश थी कि भारत आतंकवाद और उसके समर्थकों को अब और बर्दाश्त नहीं करेगा।

