उत्तर प्रदेश की राजनीति में अक्सर तीखी बयानबाजी के लिए मशहूर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच एक बार फिर सौहार्द का पल सामने आया। सीएम योगी ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा— “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

” इस पर अखिलेश ने भी जवाब में लिखा— “आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद।” यह छोटा-सा संवाद राजनीति की तल्खी के बीच नरमी का संकेत बन गया। हालांकि दोनों नेताओं की विचारधाराएं बिल्कुल अलग हैं, लेकिन ऐसे पलों में दिखता है कि राजनीतिक विरोध के बावजूद व्यक्तिगत सौहार्द बना रह सकता है।

