हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से तबाही |

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से तबाही |

हिमाचल प्रदेश से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। मंडी के धर्मपुर और करसोग घाटी में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। करसोग के मेगली में तेज बहाव से 7-8 घर और दर्जनों गाड़ियां बह गईं। धर्मपुर में नदी का पानी 20 फुट तक ऊपर बहने लगा, जिससे बाजार और बस अड्डा जलमग्न हो गया। कुल्लू की बंजार घाटी में तीर्थन नदी उफान पर है और कई रास्ते टूट गए हैं।

थुनाग में मुख्य बाजार में ही नाला बहने लगा। पंडोह में लोग आधी रात को घर छोड़कर सड़कों पर आ गए। मौसम विभाग ने 06 जुलाई तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने और यात्रा से बचने की अपील की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *