पटना के गांधी मैदान में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ आयोजित विशाल जनसभा में तेजस्वी यादव ने तीखी बयानबाज़ी करते हुए केंद्र सरकार को खुली चुनौती दी। भीड़ से भरे मंच से तेजस्वी ने कहा — “हिम्मत है तो वक्फ को छूकर दिखाओ। ये देश किसी के बाप का नहीं है। आज़ादी की लड़ाई हिंदू-मुस्लिम दोनों ने मिलकर लड़ी है।” तेजस्वी यादव ने केंद्र की NDA सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों की संपत्तियों को निशाना बना रही है। उन्होंने एलान किया — “NDA सरकार

जाने वाली है। हमारी सरकार बनते ही वक्फ संशोधन कानून को खत्म कर देंगे। ये गरीबों की सरकार होगी।” तेजस्वी ने वक्फ बिल को “काला कानून” बताते हुए इसे पूर्ण रूप से नामंज़ूर करने का एलान किया और कहा — “#WeRejectWaqfBill” सभा में हजारों लोगों की मौजूदगी ने तेजस्वी की बातों को ज़ोरदार समर्थन दिया।

