श्रीनगर से अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रद्धालुओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, “हम उम्मीद करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि यह यात्रा सफल हो, श्रद्धालु अच्छी संख्या में आएं, बाबा बर्फानी के दर्शन करें और सुरक्षित लौटें।” उमर अब्दुल्ला ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्रा से पहले दो अहम बैठकें कीं — एक राजनीतिक दलों के साथ और दूसरी नागरिक

समाज प्रतिनिधियों के साथ — ताकि यात्रा शांतिपूर्वक सम्पन्न हो। उन्होंने आगे बताया कि यात्रा की शुरुआत 2 जुलाई को जम्मू से हरी झंडी दिखाकर की जाएगी और जम्मू-कश्मीर प्रशासन श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। यात्रा को लेकर प्रशासन और समाज दोनों की सक्रियता सकारात्मक संकेत है।

