कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री को बदलना या नहीं बदलना, यह पूरी तरह पार्टी हाईकमान के अधिकार में है। कोई नहीं कह सकता कि हाईकमान में क्या चल रहा है।” खड़गे ने स्पष्ट किया कि किसी को भी बेवजह भ्रम या विवाद नहीं फैलाना चाहिए। उनका बयान ऐसे समय आया है जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच कथित सत्ता संतुलन को लेकर अंदरखाने खींचतान की चर्चाएं

चल रही हैं। खड़गे ने सभी नेताओं से अनुशासन बनाए रखने और हाईकमान के फैसले का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर कोई निर्णय होगा तो वह केवल संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत लिया जाएगा, न कि सार्वजनिक दबाव में। कुल मिलाकर, खड़गे ने विवाद को शांत करने की कोशिश की है।

