बच्चों ने दिलाया झारखंड को गोल्ड किया धनबाद का नाम रोशन। जी हां धनबाद के बस्ताकोला स्थित विक्ट्री क्लब के बच्चों ने जान से जान लड़ाकर न सिर्फ धनबाद बल्कि झारखंड की भी आन बचा ली दूसरे राज्यों को चारों खाने चित कर लपक लिए तीन गोल्ड और एक रजत पदक। 23 से 25 जून तक चलने वाले 42वे,क्योरेगी, और 15वा पुमसे नेशनल जूनियर और 39वे क्योरेगी तथा,13वे पुमसे नेशनल सब जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप जो कि हरिद्वार में आयोजित हुआ था ,

उसमें सब जूनियर में लड़कियों के वर्ग से दिव्यांशी कुमारी ने अंडर 20,किग्रा में स्वर्ण पदक अंडर 21 किग्रा में लड़कों के वर्ग से ओम कुमार ने रजत पदक, अंडर 27 किग्रा में रमन कुमार ने कांस्य पदक, 48 किग्रा में लड़कों के वर्ग से मोहित कुमार ने स्वर्ण पदक,अंडर 59 किग्रा में लड़कों के वर्ग से अनिकेत कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर न सिर्फ अपने कोच राहुल कुमार चौहान का बल्कि अपने माता पिता,धनबाद, और पूरे झारखंड का नाम ऊंचा किया है। अब लोगों का यह फर्ज बनता है कि इन्हें सहयोग कर आगामी महीने थाईलैंड में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भेजने की व्यवस्था करें क्योंकि ये सक्षम नहीं हैं। इन बच्चों ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाने से पहले newz इंडिया 24 को गोल्ड मेडल लाने का वचन दिया था दर्शकों को याद होगा । प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद के विक्ट्री क्लब से।

