सब जज वन के न्यायालय के आदेश पर अमड़ापाड़ा बाजार में दखल दिहानी कराया गया व्यवहार न्यायालय पाकुड़ के सब जज 1 विशाल मांझी के न्यायालय में लंबित टाइटल एग्जीक्यूशन केस 1/23 मो० कमालुद्दीन बनाम राम नारायण भगत में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस मामले में अमरापाड़ा बाजार मौजा स्थित दुकान का मो०

कमालुद्दीन को दखल दिलाया गया। दखल दिहानी के दौरान नजीर कामेश्वर दास, अनुसेवक रामाशंकर उपस्थित थे।

