कैमूर पहुंचे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि चुनाव में जो उनके द्वारा वादा किया गया था उसे 90% तक धरातल पर उतारने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि 2020 में जब मैं विधानसभा का चुनाव जीता उस समय पूरा देश भयंकर कोरोना महामारी से जूझ रहा था। अस्पतालों में ऑक्सीजन के अभाव के कारण लोग दम तोड़ रहे थे। जिसे लेकर मैं माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिला और उनसे कैमूर जिले में ऑक्सीजन प्लांट बैठाने का मांग किया। उनके द्वारा हमारी बातों को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को कहा गया और पूरे बिहार में 8 ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा हुई जिसमें एक कैमूर जिले में भी लगाया गया। वहीं उन्होंने कहा कि अधौरा पहाड़ी पर टावर की समस्या थी हा पर 72 टावर लगवाएं गए हैं चैनपुर विधानसभा के सभी प्रखंडों में आवासीय विद्यालय स्टेडियम खेल का मैदान और सैकड़ो की संख्या में सड़के बनवाई गई उन्होंने कहा कि सिंचाई की समस्या को लेकर सोन कोहीरा लिंक परियोजना पर काम किया जा रहा है जिससे क्षेत्र की जनता को सिंचाई जैसी समस्या से भी निजात मिल सके। वही श्री खान ने कहा कि चारों प्रखंडों में चार आवासीय विद्यालय भी मेरे द्वारा बनवाया

गया है जहां पर गरीबों के बच्चे मुक्त में शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे इस प्रकार उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा लगातार चैनपुर विधानसभा के विकास के लिए प्रयास किया गया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार के सहयोग से चैनपुर विधानसभा में काफी काम किया गया मंत्री ने कहा मेडिकल कॉलेज भी यहां पर स्वीकृत हो गया है वह भी जल्द बन जाएगा इस प्रकार उन्होंने कहा कि हमने चैनपुर विधानसभा की जनता से जो वादा किया था उसे 90% तक धरातल पर उतारने का काम किया है वहीं जो और भी काम है उसे भी करने के लिए लगातार प्रयास जारी है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जनता के बीच रहता हूं जनता का सेवा किया हूं सबके सुख-दुख में शामिल रहा हूं वहीं उन्होंने कहा किया जो भी आपदा से मौत हुई है उनके परिजनों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि भी दिलवाने के लिए हमारे द्वारा बढ़कर प्रयास किया गया और 2025 विधानसभा चुनाव में जनता मालिक है जनता का जो निर्णय होगा वह सर्वमान्य होगा।

