
पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने हूल दिवस के मौके पर स्थानीय सिदो-कान्हू पार्क में पहुंच कर वीर सिदो-कान्हू व फूलो झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की, उनके साथ ज़िले के अन्य वरीय पदाधिकारियों ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की । इस दौरान उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से सिदो-कान्हू पार्क की संभावित बेहतरी के लिए निरीक्षण भी किया।

