लोयाबाद में रविवार को हुए एक सड़क हादसे के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। तेज रफ्तार इनोवा कार के एक सैलून दुकान में घुस जाने से भारी नुकसान हुआ, जिसके बाद स्थानीय लोग भड़क उठे और पुलिस से भी उलझ गए। हादसे के बाद की स्थिति प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना करकेन्द-कतरास मुख्य मार्ग की है, जहाँ दोपहर में एक तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गई। हादसे में एक पल्सर बाइक और सैलून की दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इनोवा चालक संतोष कुमार नशे की हालत में था, और इसी कारण यह हादसा हुआ। कार में सवार चार लोग हादसे के तुरंत बाद फरार हो गए, हालांकि पुलिस ने अजय कुमार नामक एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और चालक संतोष कुमार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। भीड़ का विरोध और हंगामा पुलिस जब

इनोवा को जब्त कर थाना ले जाने लगी, तो आक्रोशित भीड़ ने वाहन को ले जाने से रोक दिया। उनका कहना था कि जब तक क्षति की भरपाई नहीं होती, कोई वाहन या व्यक्ति नहीं जाएगा। इस दौरान भीड़ और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। स्थानीय नेताओं की मध्यस्थता से समझौता घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पीकू प्रसाद मौके पर पहुँचे और स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में समझौता कराया गया। तय हुआ कि 2023 मॉडल की पल्सर बाइक की अनुमानित कीमत और सैलून की क्षति की भरपाई इनोवा मालिक द्वारा की जाएगी। समझौते में कांग्रेस नेता रामरहीम, राजकुमार महतो, जदयू नेता असलम मंसूरी, भाजपा नेता पिंटू सिंह, तेज बहादुर सिंह और अनवर मुखिया शामिल रहे। थाना प्रभारी का बयान थाना प्रभारी पीकू प्रसाद ने स्पष्ट किया कि “कानून को कोई भी हाथ में नहीं ले सकता, लेकिन मामले को आपसी सहमति से सुलझा लिया गया है। पुलिस अपना कार्यवाही करेगी।

