ओमान की खाड़ी में आग लगी टैंकर को INS तबर ने बचाया |

ओमान की खाड़ी में आग लगी टैंकर को INS तबर ने बचाया |

भारतीय नौसेना एक बार फिर संकट में घिरे जीवन की रक्षा के लिए आगे आई है। नौसेना के प्रवक्ता के अनुसार, ओमान की खाड़ी में तैनात स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तबर ने 29 जून को एमटी यी चेंग 6 नामक पुलाऊ-ध्वजांकित टैंकर से एक आपातकालीन कॉल प्राप्त की। यह टैंकर भारत के कांडला बंदरगाह से ओमान के शिनस बंदरगाह की ओर जा रहा था।

इस पर भारतीय मूल के 14 चालक दल सदस्य सवार थे। रास्ते में जहाज के इंजन कक्ष में भीषण आग लग गई, जिससे पूरी विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आईएनएस तबर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपनी अग्निशमन टीम और उपकरणों को हेलीकॉप्टर और नाव के जरिए टैंकर पर भेजा। कुल 13 भारतीय नौसैनिक और जहाज के 5 चालक दल के सदस्य मिलकर आग बुझाने के काम में जुटे हुए हैं। नौसेना के अनुसार, फिलहाल आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है। यह घटना भारतीय नौसेना की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता का बेहतरीन उदाहरण है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *