धनबाद वासेपुर में फिर चली गोली, इलाके में फैली दहशत |

धनबाद वासेपुर में फिर चली गोली, इलाके में फैली दहशत |

धनबाद वासेपुर में फिर चली गोली, इलाके में फैली दहशत — पुलिस ने बरामद किया जिंदा कारतूस, CCTV खंगाल रही टीम धनबाद के वासेपुर एक बार फिर गोलियों की गूंज से कांप उठा। शनिवार देर रात बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के आरा मोड़ के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम खुद जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ बैंक मोड़ थाना और भूली ओपी थाना की पुलिस भी दलबल के साथ मौजूद रही।

पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल कर फायरिंग करनेवालों की पहचान में जुटी हुई है। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर ने मौके पर जिंदा कारतूस मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में सानू खान के बेटे समेत कई अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस सभी संदिग्धों की भूमिका की गहनता से जांच कर रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला गेसिंग से जुड़ा हुआ है। कुछ अज्ञात लोग एक घर के सामने आकर धमकी देते हुए फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की तहकीकात में जुटी है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *