लोयाबाद हटिया गोलाई के पास जेबीवीएनएल के केबल में आग लग गई,। घटना शनिवार सुबह 7 बजे की है।केबल पूरा जलकर राख हो गया।घटना से करीब सौ घरो की बिजली गुल है।विभाग यहां केबल बदलने की बात कहकर पूरा दिन पार कर दिया।लेकिन न तो केबल आई और न केबल बदला गया।इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है।बिजली बहाल नही होने से लोग काफी परेशान है।गर्मी उमस और फिर अंधेरे में रात गुजारना, बच्चों की पढ़ाई सब बेकार जा रहा है।सौ घरो में अन्धेरा बाकी आसपास उजाला रहने से भी लोगो मे मायूसी है।घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि शार्टसर्किट की वजह से केबल में आग लगी है। अत्यधिक भार घटना का कारण बताया गया है।

ग्रामीण के सूचना के बाद भी विभाग कुछ नही कर सके।इससे पहले यहां चार बार केबल में आग लग चुकीं है। वर्जन सूचना मिली हैं।पुटकी से केबल लाया जा रहा है।शिघ्र बिजली बहाल होगी।बार बार केबल जलने का कारण कुछ लोग मोबाइल टॉवर को इस ट्रान्सफर्मर से बिजली दिए जाने से बता रहे है।टॉवर को अलग ट्रान्सफर्मर की व्यवस्था की जाएगी।

