हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में एक खूबसूरत पल देखने को मिला, जब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने पारंपरिक हिमाचली नृत्य ‘नाटी’ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लोक संस्कृति का आनंद लिया, जिससे माहौल उल्लास से भर गया। केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने

कहा—“स्पीति घाटी का प्यार और स्नेह मंत्रमुग्ध कर देने वाला है।” उन्होंने पीएम मोदी के सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के विजन को आगे बढ़ाते हुए काजा में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया।

