लोयाबाद दुर्गा मंदिर में शनिवार को बिपत्तारिणी पूजा मे महिला श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्वालुओ ने जीवन में आने वाली पुरे परिवार को विपत्तियों से मुक्ति के लिए मां बिपत्तारिणी की पूजा अर्चना बड़े ही आस्था और श्रद्धा के साथ कर जीवन मे आने वाली विपत्तियो से मुक्ति की कामना की।मंदिर के पुजारी अमोल भट्टाचार्य ने पुरे वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा को संम्पन्न कराया।कहा कि इस पूजा मे 13 प्रकार के फल,फूल और अन्य पूजा सामग्रियों का भोग लगाया गया।वही पूजन,आरती के बाद महिलाओं ने

एक दूसरे को सिंदूर लगाया और हाथों में रक्षा सूत्र बांधा।बताया जाता है कि प्रतिवर्ष आषाढ़ माह मे होने वाले रथयात्रा के बाद पहले पड़ने वाले शनिवार या मंगलवार को यह पूजा की जाती है।

