दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राजधानी में 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक पर्यावरण–अनुकूल और सुलभ बनाना है। कार्यक्रम के दौरान सीएम गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ग्रीन ट्रांसपोर्ट मिशन को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले वर्षों में और भी इलेक्ट्रिक बसें बेड़े में शामिल की जाएंगी। इन बसों में बैटरी से चलने वाला एयर-कूल्ड

सिस्टम, पैनिक बटन, जीपीएस ट्रैकिंग और सीसीटीवी कैमरे जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। यह कदम न केवल प्रदूषण को कम करने में मदद करेगा, बल्कि आम जनता को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव भी देगा।

