उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को निर्माणाधीन बहुउद्देशीय जमरानी बांध परियोजना का हवाई सर्वेक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बांध के आसपास के क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की। सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं ताकि यह परियोजना जल्द से जल्द जनता को समर्पित की जा सके। जमरानी बांध परियोजना राज्य के लिए सिंचाई, जलापूर्ति और बिजली उत्पादन के

लिहाज से एक महत्वपूर्ण योजना मानी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य के संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करते हुए सुरक्षा और विकास दोनों को प्राथमिकता दे रही है। परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

