उत्तराखंड के केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोमवार सुबह मनकुटिया के पास अचानक भारी भूस्खलन हो गया। चट्टानों के गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। उस वक्त वहां से गुजर रहे कई श्रद्धालु और टट्टू-पालक बाल-बाल बच गए। चश्मदीदों के मुताबिक, जैसे ही भूस्खलन शुरू हुआ, लोगों ने शोर मचाकर एक-दूसरे को सतर्क किया

और भागकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन रास्ता कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया था। यात्रा मार्ग पर BRO और SDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाने का काम शुरू किया। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम साफ होने तक सावधानी बरतने की अपील की है।

