उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह सिर्फ सैन्य प्रशिक्षण का मंच नहीं, बल्कि सामुदायिक विकास और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का माध्यम भी है। एलजी सिन्हा ने कहा, “एनसीसी ने जम्मू-कश्मीर को गौरवान्वित किया है। कैडेटों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान राहत शिविर चलाए, रक्तदान अभियान में भाग लिया और जनता की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई।

” उन्होंने आगे कहा कि एनसीसी न केवल युवा शक्ति को अनुशासन और देशभक्ति सिखाती है, बल्कि उन्हें समाज के निर्माण में भागीदार भी बनाती है। एलजी का यह बयान ऐसे समय आया है जब जम्मू-कश्मीर के युवाओं की सकारात्मक भूमिका पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है।

