मुजफ्फरनगर में थूककर रोटी बनाता युवक गिरफ्तार |

मुजफ्फरनगर में थूककर रोटी बनाता युवक गिरफ्तार |

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक नॉनवेज होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कर्मचारी तंदूर में रोटी लगाने से पहले उस पर थूकता नजर आ रहा है। यह वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के राज मार्केट स्थित लजीज होटल का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी कर्मचारी शाहनवाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

घटना से हिंदू संगठनों में भारी रोष देखने को मिला है। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम होटल और ढाबों को यात्रा मार्ग पर अस्थायी रूप से बंद किया जाए, साथ ही सभी होटल मालिकों को नेमप्लेट लगाने के निर्देश दिए जाएं। सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य ज़िम्मेदारों की भी भूमिका की जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *