
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जो आज गंगा-जमुनी तहज़ीब की सबसे खूबसूरत तस्वीर बन गया है। वायरल हो रहे वीडियो में एक मुस्लिम महिला को मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाते और पूजा करते हुए देखा जा सकता है। यह घटना कल्याणपुर जीटी रोड स्थित अवंतीपुरम शिव मंदिर की है। बताया जा रहा है कि महिला का एक करीबी रिश्तेदार गंभीर रूप से बीमार था। उस समय महिला ने भगवान शिव से मनोकामना की थी कि यदि उनका परिजन ठीक हो गया तो वह मंदिर आकर पूजा करेंगी। अब जब परिजन स्वस्थ हो गए, तो महिला शिवलिंग पर जलाभिषेक करने मंदिर पहुंचीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दृश्य धार्मिक सौहार्द और आस्था की अनूठी मिसाल है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे “आंखों को सुकून देने वाला दृश्य” बता रहे हैं।

