
पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा के दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अनोखी सेवा भावना का परिचय देते हुए भक्तों को खुद ‘टंका तोरानी’ परोसी। गर्मी से राहत देने वाला यह पारंपरिक पेय भक्तों को अत्यधिक पसंद आता है। मुख्यमंत्री माझी स्वयं टैंक से ग्लास में टंका तोरानी भरकर श्रद्धालुओं को बांटते नजर आए। उनका यह विनम्र और जनसेवक वाला अंदाज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। लोग इसे “जनता के बीच का नेता” बताते हुए सराहना कर रहे हैं। बता दें, टंका तोरानी ओडिशा की पारंपरिक छाछ आधारित पेय है, जो विशेष रूप से रथयात्रा के दौरान पसीने और थकान से राहत देने के लिए पिलाई जाती है। मुख्यमंत्री ने इसके ज़रिए जनसंपर्क और सेवा भावना का संदेश दिया।

