पाकुड़ जिला मुख्यालय के राजापाड़ा से भगवाान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। रथ का रंग-रोगन, सजावट और धार्मिक अनुष्ठान पहले ही पूरे कर लिये गये हैं। राजबाड़ी रथ यात्रा को लेकर नित्यकाली मंदिर के पुजारी भरत भूषण मिश्रा ने बताया कि पाकुड़ में रथ यात्रा की परंपरा वर्ष 1737 से चली आ रही है। मदन मोहन स्वामी मंदिर की स्थापना बांग्ला सन 1199 में हुई थी। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रथयात्रा में राधा रानी एवं मदन मोहन स्वामी को रथ पर विराजित कर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। उक्त रथयात्रा राजबाड़ी स्थित काली मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः नित्यकाली मंदिर में लौटेता है। नौ दिनों बाद उल्टा रथ का

आयोजन होता है। रथ यात्रा को लेकर लोगों में गहरी आस्था जुड़ी हुई है और रथ खींचने के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु जुटते हैं। यात्रा के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा अर्चना हेतु मंदिर पहुंची पाकुड़ पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि आज उनका सौभाग्य है कि उन्हें भी पूजा अर्चना करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने रथयात्रा के लिए पूरे जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी।

