पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। कोलकाता लॉ कॉलेज के कैंपस में एक छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि वारदात को एक स्थानीय TMC नेता और कॉलेज के दो स्टूडेंट्स ने अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, यह घटना कैंपस के भीतर हुई, जहां पीड़िता को पहले बहलाया-फुसलाया गया और फिर जबरन शारीरिक शोषण किया गया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तीनों आरोपियों को

हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी टीएमसी से जुड़ा हुआ एक स्थानीय नेता है, जो अक्सर कॉलेज परिसर में आता-जाता रहता था। घटना ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्षी दलों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सीएम ममता बनर्जी से जवाब मांगा है।

