यूपी का मौसम 27 जून 2025: उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह से सुहाना हो चुका है। मॉनसून के एक्टिव होने से प्रदेश के अधिकतर हिस्सो में ठीकठाक बारिश हो चुकी है। आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। इसी क्रम में 27 जून को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है। इस दौरान अनेक स्थान पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस अवधि में प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में कई जगह पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर,

अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत जिले में बादल गरजने व बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।

