समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) राजनीति को लेकर केंद्र और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, “ये लोग PDA के भी विरोधी हैं, क्योंकि हम लोग पीड़ा के एक सूत्र से बंधे हुए लोग हैं।” अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी जिन वर्गों का प्रतिनिधित्व करती है, वह सिर्फ सामाजिक समीकरण नहीं, बल्कि सामूहिक पीड़ा, संघर्ष और अधिकार की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब

विपक्षी एकता, सामाजिक न्याय और आरक्षण जैसे मुद्दे एक बार फिर राजनीति के केंद्र में हैं। PDA को लेकर समाजवादी पार्टी लंबे समय से इसे राजनीतिक एजेंडा और जनाधिकार की लड़ाई बताती रही है। अखिलेश का यह बयान संकेत देता है कि आगामी चुनावों में पार्टी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को एकजुट कर सामाजिक न्याय की राजनीति को और धार देने की तैयारी में है।

