हाउसफुल-5 से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली सोनम बाजवा इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में सोनम उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक इवेंट में नजर आईं, जहां उनकी खूबसूरती और अदाएं सोशल मीडिया पर छा गईं। इस इवेंट से बाहर निकलते वक्त सोनम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे पैपराजी से निवेदन करती दिखती हैं – “थोड़ा दूर रहो, ज़्यादा ज़ूम इन मत करना, चलो पीछे…” पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सोनम अब बॉलीवुड में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। हाउसफुल-5

की सफलता के बाद वे जल्द ही बागी-4 में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा ‘एक दीवाने की दीवानियत’ और बहुप्रतीक्षित ‘बॉर्डर 2’ का भी हिस्सा बन चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर 14 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाली सोनम सोशल मीडिया पर भी खूब लोकप्रिय हैं और फैन्स के बीच उनका क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। साफ है, सोनम अब सिर्फ पंजाबी फिल्मों की नहीं, बल्कि बॉलीवुड की भी बड़ी स्टार बनने की राह पर हैं।

