राजद से निलंबित विधायक तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने विरोधियों को घेरने के लिए जनता दरबार का ऐलान किया है। तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वे 30 जून से 26 एम स्ट्रैंड रोड स्थित अपने आवास पर शाम 6 से 8 बजे तक जनता दरबार लगाएंगे। उन्होंने लिखा – “जनता का दरबार, जनसमस्याओं का सीधा समाधान… आइए, साथ मिलकर रचें बिहार का नया अध्याय।” तेज प्रताप हाल ही में अपनी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किए गए थे। उन्होंने एक युवती के साथ तस्वीर साझा कर खुद को रिलेशनशिप में बताया, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। तेज प्रताप की शादी 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की

पोती ऐश्वर्या राय से हुई थी, लेकिन जल्द ही तलाक की नौबत आ गई। आरोप-प्रत्यारोप और कानूनी लड़ाई अभी भी जारी है। अब जनता दरबार के जरिये तेज प्रताप जनसंपर्क और राजनीतिक पुनरुत्थान की कोशिश में लगे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता और राजनीतिक गलियारे में इस कदम को कितनी गंभीरता से लिया जाता है।

