पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रथ यात्रा से ठीक एक दिन पहले दीघा में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और आयोजन की तैयारियों की समीक्षा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा, “भगवान जगन्नाथ मंदिर अब एक प्रमुख ‘धाम’ बन चुका है। कल सुबह 9 बजे से रथ यात्रा प्रारंभ होगी, जो करीब 1 किलोमीटर के मार्ग तक निकाली जाएगी। दोपहर 2:30 बजे विशेष आरती का आयोजन भी किया जाएगा।” उन्होंने जानकारी दी कि इस धार्मिक

आयोजन के लिए राज्य सरकार की मंत्रिस्तरीय टीम पहले ही दीघा पहुंच चुकी है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस दौरे को धार्मिक सौहार्द और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। दीघा में यह रथ यात्रा अब धीरे-धीरे एक बड़े धार्मिक उत्सव का रूप लेती जा रही है।

