‘वॉर 2’ से कियारा आडवाणी का जबरदस्त स्पाई लुक सामने आ गया है। यशराज बैनर की इस बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर फिल्म में कियारा एक खुफिया एजेंट के रोल में नजर आएंगी। ब्लैक आउटफिट, हाथ में बंदूक और रौबदार एक्सप्रेशन के साथ उनका लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कियारा ने खुद इस लुक को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिससे साफ है कि फिल्म में उनका किरदार एक्शन और थ्रिल से भरपूर होगा।

फिल्म में कियारा के साथ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर भी अहम भूमिकाओं में हैं। अब सबकी नजर इस पर है कि कियारा का किरदार इन दोनों में से किसका साथ देगा। ‘वॉर 2’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है और फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट बनने की दौड़ में है।

