उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (CEL) में ग्रीन डाटा सेंटर का रिमोट से शिलान्यास किया। सीएम योगी ने CEL को “विकसित भारत” की दिशा में एक प्रेरणास्रोत करार दिया। उन्होंने कहा कि 50 वर्षों की यात्रा के बाद CEL अब मिनी रत्न बनकर सरकार को लाभ दे रहा है। 1974 में स्थापित CEL ने पहले सोलर सेल बनाकर ऊर्जा क्षेत्र में क्रांति की और अब देश का पहला एडवांस्ड ग्रीन डाटा सेंटर स्थापित कर डिजिटल इंडिया को

नया आयाम दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सेंटर न केवल सुरक्षित डेटा स्टोरेज की सुविधा देगा, बल्कि रोजगार और तकनीकी विकास का केंद्र भी बनेगा। इस दौरान स्थानीय लोग भी सीएम योगी की एक झलक पाने को जुट गए। CEL के अधिकारी-कर्मचारी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सराहना और बधाई के पात्र हैं।

