रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को चीन के क़िंगदाओ में हुई SCO बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर दोहरा रवैया भारत को मंज़ूर नहीं। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर परोक्ष हमला बोलते हुए कहा कि कुछ देश आतंकवाद को नीति के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं और आतंकियों को पनाह दे रहे हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कोई दोहरे मानदंड नहीं होने चाहिए। भारत के इस फैसले के पीछे

वजह यह मानी जा रही है कि संयुक्त बयान में पहलगाम आतंकी हमले का ज़िक्र तक नहीं किया गया, जिसमें 22 अप्रैल को 26 लोग मारे गए थे। राजनाथ सिंह ने कहा – “शांति और आतंकवाद साथ नहीं चल सकते।” भारत की नीति स्पष्ट है: आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

