झामुमो के नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में झारखंड मुक्ति मोर्चा पाकुड़ नगर कार्यालय में नगर कमेटी की बैठक की गई। बैठक में नगर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।इस बैठक में 30 जून को होने वाले हूल दिवस के बारे में चर्चा की गई और ज्यादा से ज्यादा संख्या में हुल दिवस में उपस्थित होने की प्रतिबद्धता जाहिर की गई। हूल दिवस को धूमधाम से सिद्धू कान्हू पार्क में मनाने को लेकर चर्चा हुई। मौके पर केंद्रीय सदस्या प्रतिमा पांडे नगर सचिव नूर आलम, नगर उपाध्यक्ष रियाज

अंसारी, इस्माइल, पिंटू गुप्ता, इम्तियाज, नासिर, उत्तम कुमार प्रमाणिक, आफताब आलम, असगर, नसीम, प्रशांत सागर, विपलब, समीम, कमल रावत, प्रदीप कुमार, अब्दुल हलीम अंसारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।

