कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री कुमार सरकार ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी संविधान बचाओ रैली की तैयारियों और सामाजिक सरोकारों पर गहन चर्चा हुई। तनवीर आलम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन के सिद्धांतों से जुड़कर जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा ही आज के दौर में सबसे बड़ा जन आंदोलन है, और कांग्रेस इस दिशा में निर्णायक भूमिका निभा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि संविधान बचाओ रैली सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने की पुकार है।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उन्होंने दिशा निर्देश देते हुए नेतृत्व की नई सोच को आगे बढ़ाने की बात कही।बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदय लखमानी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस की विचारधारा और उसकी ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न सिर्फ एक पार्टी है, बल्कि यह देश की लोकतांत्रिक आत्मा की प्रतीक है। कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने जन सरोकारों के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही।

