गुजरात के कई जिलों में मानसून ने कहर बरपाया है। नवसारी, सूरत, वापी, दाहोद, वलसाड जैसे जिलों में बीते 48 घंटों से हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सूरत में 400 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। निचले इलाकों में पानी भर गया है और कई रास्ते पूरी तरह जलमग्न हैं। नवसारी जिले में कावेरी नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। प्रसिद्ध ताड़केश्वर महादेव मंदिर नदी में पूरी तरह डूब गया है। पुलों पर से पानी बह रहा है, जिससे यातायात ठप हो गया है। मौसम

विभाग का अलर्ट: नर्मदा और तापी जिलों में रेड अलर्ट दाहोद, छोटा उदयपुर, वलसाड, डांग, दमन-दादरा नगर हवेली में ऑरेंज अलर्ट अहमदाबाद, गांधीनगर, बनासकांठा, मेहसाणा, अरावली सहित कई जिलों में येलो अलर्ट इन जिलों में तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा), आंधी और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन टीमें सतर्क हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

