शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से भेजा पहला संदेश | 

शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से भेजा पहला संदेश | 

भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में कदम रखकर इतिहास रच दिया है। वे अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। Axiom-4 मिशन के तहत उनका स्पेसक्राफ्ट आज शाम 4:30 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से डॉक करेगा। स्पेस में पहुंचते ही शुभांशु ने ड्रैगन कैप्सूल से नासा के वैज्ञानिकों से लाइव बात की और हिंदी में कहा – “मैं अकेला नहीं हूं, तिरंगे के साथ आप सब मेरे साथ हैं।”

उन्होंने अंतरिक्ष से धरती का दृश्य साझा करते हुए कहा, “यह अनुभव अविस्मरणीय है।” शुभांशु के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिट्सन, पोलैंड के स्लावोस, और हंगरी के टिबोर कपु भी इस मिशन में हैं। शुभांशु भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन हैं और उन्हें Su-30 MKI और MiG-29 जैसे लड़ाकू विमानों को उड़ाने का अनुभव है। उनकी यह उड़ान भारत के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *