सिनीडीह में हिलटॉप आउटसोर्सिंग के खिलाफ गरजे सांसद ढूलू महतो, बोले – “बाघमारा में नहीं चलेगी अंग्रेजों की फूट डालो, राज करो नीति” बाघमारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिनीडीह मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशाल आमसभा का आयोजन किया गया। इस सभा में क्षेत्र की जनसमस्याओं, युवाओं के रोजगार, रैयतों के मुआवज़े और गरीबों के अधिकारों जैसे अहम मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई। सभा को संबोधित करते हुए धनबाद के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री ढूलू महतो ने कहा: “अगर बाघमारा क्षेत्र में कोई भी कंपनी आती है, चाहे वह हिलटॉप आउटसोर्सिंग हो या कोई और, तो उसे सबसे पहले स्थानीय लोगों को रोजगार और रैयतों को उनका पूरा मुआवजा देना होगा। यदि कंपनियां मनमानी करेंगी, तो उनका विरोध होगा। हम जनता के साथ हैं और हर हाल में न्याय दिलाकर रहेंगे।” सभा के दौरान बाघमारा के विधायक माननीय श्री शत्रुघ्न महतो ने भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा: “अगर गरीब का पसीना बहेगा, तो हमारा खून बहेगा। हम किसी गरीब का अधिकार छिनने नहीं देंगे। जब तक गरीब को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक किसी कंपनी को यहाँ काम नहीं करने दिया जाएगा। यह धरती केवल खनन और लूट के लिए नहीं, यहाँ के लोग

पहले हैं।” कार्यक्रम में लोयाबाद मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश रवानी भी मौजूद रहे। उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनता की आवाज़ को बुलंद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा जनता के साथ खड़े हैं। 🔹 यह आमसभा महज़ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और हक की लड़ाई का प्रतीक बनकर सामने आई। 🔹 सैकड़ों की संख्या में आम नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों की सहभागिता ने इस सभा को ऐतिहासिक बना दिया। 👉 भाजपा नेताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि बगैर ग्रामीणों की सहमति, मुआवजा और रोजगार के कोई भी कंपनी बाघमारा क्षेत्र में कार्य नहीं कर सकेगी। 👉🏻 जनता के हक की लड़ाई में भाजपा हर मोर्चे पर साथ खड़ी है!

