धनबाद से भाजपा सांसद ढुल्लू महतो एक बार फिर सुर्खियों में हैं — इस बार अपनी भाषा और तेवर को लेकर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सांसद महतो को एक बैठक के दौरान रेलवे के जीएम को खुलेआम धमकाते हुए देखा जा सकता है। बैठक में मौजूद लोगों के बीच ढुल्लू महतो का कथित रूप से गुस्से में बोलना और धमकी देना साफ सुना जा सकता है। वीडियो में उनकी आवाज़ का विषय बन गई है। हालांकि, हमारा चैनल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

यह वीडियो जांच का विषय है, और प्रशासन से इसकी सत्यता की जांच की मांग की जा रही है। “जनप्रतिनिधि को संयम और शालीनता का उदाहरण बनना चाहिए, न कि डर और दबाव का।” धनबाद की जनता अब सवाल कर रही है — क्या सांसद से ऐसे बर्ताव की उम्मीद की जाती है? या जनसेवा का मतलब सत्ता का दुरुपयोग हो गया है?

