
श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान एक अनोखा दृश्य सामने आया। गोरखपुर से आए एक श्रद्धालु ने भगवान महाकाल को 2 किलो शुद्ध चांदी का छत्र समर्पित किया। इस भेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। श्रद्धालु ने कहा कि यह आस्था और परिवार की मनोकामना पूर्ण होने पर की गई अर्पणा है। भस्म आरती के दौरान यह चांदी का छत्र शिवलिंग पर चढ़ाया गया, जिसे देखकर वहां मौजूद भक्त भावविभोर हो उठे। मंदिर समिति ने श्रद्धालु की इस भेंट को सराहते हुए कहा कि यह श्रद्धा की एक अनुपम मिसाल है।

