बुधवार सुबह मूसलधार बारिश के बीच हल्द्वानी से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय के पीछे बहने वाली सिंचाई नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें सात लोग सवार थे। तेज बहाव में कार बहती हुई एक पुलिया में फंस गई। पानी भरने के कारण चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है। बाकी तीन घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। SP सिटी प्रकाश

चंद्र ने हादसे की पुष्टि की और कहा कि कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के हो सकते हैं। नगर निगम, फायर सर्विस और आपदा प्रबंधन की टीमें सतर्क मोड में हैं और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।

