उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग ज़िले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक 18-सीटर ट्रैवलर बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और सीधे अलकनंदा नदी में समा गई। हादसे के तुरंत बाद प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, 1 यात्री का शव बरामद हुआ है, जबकि करीब 7 लोग घायल हैं। कई यात्री अब भी लापता बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन के मुताबिक,

बस यात्रियों को लेकर चारधाम यात्रा से लौट रही थी। रास्ते में मोड़ पर ड्राइवर का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। नदी के तेज बहाव और दुर्गम स्थल के कारण राहत कार्यों में कठिनाई आ रही है। फिलहाल हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दुर्घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है।

