खड़गे का पलटवार -“संविधान बचाने की बात करने वालों का अतीत दागदार” 

खड़गे का पलटवार -“संविधान बचाने की बात करने वालों का अतीत दागदार” 

संविधान हत्या दिवस’ मनाने के सरकार के फैसले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाया जाए, लेकिन इससे सिर्फ पुराने जख्म कुरेदे जा रहे हैं।

खड़गे ने कहा, “जो लोग आज संविधान की दुहाई दे रहे हैं, उनका स्वतंत्रता संग्राम और संविधान निर्माण में कोई योगदान नहीं रहा। इन लोगों ने अतीत में गांधी, अंबेडकर और अन्य महान नेताओं की तस्वीरें तक जलाई थीं।” उन्होंने सरकार पर राजनीतिक एजेंडा चलाने का आरोप लगाया और कहा कि जो मुद्दा इतिहास बन चुका है, उसे बार-बार उठाकर जनता को भटकाने की कोशिश हो रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *